मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

यात्री कृपया ध्यान दें ! हड़पसर-हैदराबाद-हड़पसर एक्सप्रेस की सेवाएं सामान्य रूप जारी रहेंगी

पुणे, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

सोलापुर  मंडल के दौंड-कुर्डूवाड़ी रेलखंड पर ट्रैक डबलिंग, इलेक्ट्रिफिकेशन आदि तकनीकी कार्यों के लिए ब्लॉक के चलते हड़पसर-हैदराबाद-हड़पसर के बीच चलनेवाली एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 1701417013 की सेवाएं दिसंबर माह में कुछ दिनों के लिए हड़पसर-कुर्डुवाडी-हड़पसर के बीच रद्द करना प्रस्तावित किया गया था, लेकिन अब ब्लाक की अवधि में भी इस गाड़ी की सेवाएं हड़पसर -हैदराबाद-हड़पसर के बीच सामान्य रूप से जारी रहेंगी। यात्री कृपया नोट करें। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ