मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

बहुमूल्य होता है वक्त का हर क्षण और रक्त का हर कण : विधायक चेतन तुपे

किरण गाडेकर द्वारा कालेपडल में किया गया भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन
रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए विधायक चेतन तुपे, साथ में नगरसेवक योगेश ससाणे, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले, शिविर के आयोजक किरण गाडेकर अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, दिसंबर (ह.ए.प्रतिनिधि)

वक्त का हर क्षण और रक्त का हर कण बहुमूल्य होता है। आपका रक्तदान किसी के लिए वरदान साबित होगा। हमको यह भावना जन-जन तक पहुंचानी चाहिए कि रक्तदान महादान है। इससे लाखों लोगों की जिंदगी बच सकती है। रक्तदान कीजिये क्योंकि आप भी किसी के जीवन का एक जरिया बन सकते हैं। रक्तदान-जीवनदान खूबसूरत एहसास है। यह विचार हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे ने व्यक्त किए। 
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरदचंद्र पवार के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी के पुणे शहर युवक संघटक सचिव किरण गाडेकर ने महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, सांसद सुप्रिया सुले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पुणे शहर के अध्यक्ष प्रशांत जगताप के मार्गदर्शन में कालेपडल में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया था, जिसका उद्घाटन हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे के शुभ हाथों किया गया, तब वे बोल रहे थे। यहां दौंड के विधायक रमेश थोरात, नगरसेवक योगेश ससाणे, गणेश ढेोरे, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले, कार्याध्यक्ष संदीप बधे, ईशान तुपे, राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी के पुणे शहर के उपाध्यक्ष उमेश कोढालकर, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजेंद्र दादा घुले, लोणी पुलिस स्टेशन के ए.पी.आय. राजु महानोर, स्वीकृत सदस्य अविनाश काले, संजीवनी जाधव, संजय शिंदे, विक्रम शेवाले, शितल शिंदे, सुशीला गुजांल, शालिनी जगताप, माधवी गुप्ते, संतोष बोराटे, दीपक मगर, शैलेश शेलार, गणेश बोराटे, प्रवीण शेवाले, किरण खैरे, विनोद सकट, कुलदीप शर्मा, रमेश निवंगुणे, सूर्यकांत गिरीगोसावी, गणेश जगताप, प्रशांत पोमन, नितिन गावडे, महेंद्र बनकर, अक्षय धुमाल, दीपक भोसले, सोमनाथ काले, नवनाथ चव्हाण, भरत धुमाल, रितेश शिदे, साबीर मुलानी, महेश टिलेकर, दत्ता गाडेकर, अक्षय बहीरट, संदीप काले, राहुल काले, शुभम मोरे, निशिकांत गुईकर, नवनाथ तावरे, विशंबर वाघमारे, प्रशांत पवार, बबलू शेख, बापू बोराटे, अरुण पानसरे, तुषार जगताप, राजेंद्र ढवले, संतोष हरपले, विशाल मोडक, पप्पू मोडक, महेश पाटिल, मोहन नलावडे, सागर तुपे आदि उपस्थित थे। 
कार्यक्रम का प्रास्ताविक व आभार प्रदर्शन रक्तदान शिविर के आयोजक राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी के पुणे शहर युवक संघटक सचिव किरण गाडेकर ने किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ