(अध्यक्ष : आधार प्रतिष्ठान)
हड़पसर, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
हड़पसर के मुख्य मार्गों एवं क्षेत्र में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग हड़पसर - मुंढवा क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर से आधार प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महेश ससाणे ने निवेदन द्वारा की थी, उनके द्वारा जारी मांग को आखिरकार सफलता मिल ही गई। आधार प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महेश ससाणे ने पिछले महीने से हड़पसर क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग की समस्या के बारे में हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय और यातायात पुलिस अधिकारी के पास कई शिकायतें दर्ज कराई थीं। क्षेत्रिय अधिकारी श्री प्रसाद काटकर से चर्चा की। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने हड़पसर उड्डाण पुल के नीचे पार्किंग की जगह उपलब्ध कराने का वादा किया और कहा कि सफाई के बाद एक दो दिन में जगह उपलब्ध करा दी जाएगी, ऐसा आश्वासन दिया है। महेश ससाणे ने खुद वहां जाकर सफाई कर्मचारियों से चर्चा की, साथ ही उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि वहां बिजली की रोशनी प्रदान की जानी चाहिए। हड़पसर क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग की समस्या के बारे में उनके द्वारा की गई मांग पूर्ण हुई है।
महेश ससाणे ने हड़पसरवासियों के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था करने के लिए सहायक आयुक्त और उनके सहयोगियों के साथ-साथ यातायात पुलिस को धन्यवाद दिया।
0 टिप्पणियाँ