गिरमे विद्यालय में ढोल की थाप पर छात्रों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर एक छात्र का स्वागत करते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री संजीव यादव व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
वानवडी, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
वानवडी स्थित गिरमे विद्यालय में ढोल की थाप पर छात्रों का स्वागत किया गया।
कक्षा 5 वीं से कक्षा 7 वीं के छात्रों के लिए स्कूल गुरुवार 16/12/2021 को शुरू किया गया। ढोल की थाप पर छात्र-छात्राओं का शिक्षिका विमल कांबले, शामल टण्णू ने औक्षण करके स्वागत किया। सरस्वती पूजन समृद्धि गोरे, भावना सत्तेगिरी, रिद्धी शेंडगे ने गणेश वंदना की। इस अवसर पर स्कूल में प्रथम आए हुए 50 छात्रों को नोटबुक, चॉकलेट देकर श्री मुकुंद रवले, श्री अनिल चिकोटे, श्री हिरेमठ अभिभावकों के हाथों सम्मानित किया गया। स्कूल द्वारा छात्रों के लिए भेजे गए पत्र को चिंतामणि गोडे ने पढ़ा और अंकिता रवले ने बच्चों के लिए ‘मैं स्कूल आना चाहती हूं’ कविता का पाठन किया।
छात्रों का स्वागत करते हुए स्कूल के प्राचार्य श्री संजीव यादव ने कहा कि छात्रों को लेखन पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही शिक्षकों के सहयोग से पिछड़े पाठ्यक्रम को पढ़कर व अवलोकन कर जागरूक किया जाए। शिक्षक और स्कूल उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। छात्रों के लिए स्कूल शुरू करने के लिए उठाए गए सभी सुरक्षा उपायों की उन्होंने सराहना की।
कार्यक्रम को उपप्राचार्या विजया शिवरकर, पर्यवेक्षक विजय गोरे, सभी शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का प्रास्ताविक सांस्कृतिक विभाग प्रमुख चिंतामणी गोडे ने और आभार प्रदर्शन तृप्ती राऊत ने किया।
कार्यक्रम को उपप्राचार्या विजया शिवरकर, पर्यवेक्षक विजय गोरे, सभी शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का प्रास्ताविक सांस्कृतिक विभाग प्रमुख चिंतामणी गोडे ने और आभार प्रदर्शन तृप्ती राऊत ने किया।
0 टिप्पणियाँ