मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मध्य रेल ने भारत गौरव ट्रेनों पर सेवा प्रदाताओं के साथ बैठक आयोजित की

मुंबई, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

मध्य रेल ने प्रमुख सेवा प्रदाताओं के साथ भारत गौरव ट्रेनों को बढ़ावा देने के लिए एक बैठक आयोजित की। सेवा प्रदाताओं को परिचित कराने के लिए एक प्रस्तुति दी गई। उन्हें योजना की प्रमुख विशेषताओं के साथ पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया।
बैठक की अध्यक्षता प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री मणिजीत सिंह ने की और सुश्री इति पांडे, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (यात्री सेवा) ने प्रस्तुति दी.
सेवा प्रदाताओं में पर्यटन विभाग, महाराष्ट्र सरकार, अकबर ट्रेवल्स, थॉमस कुक, वीना वर्ल्ड और केसरी टूर्स प्रा.लिमटेड ने गहरी दिलचस्पी और उत्साह दिखाया है।
पर्यटन विभाग - डॉ. धनंजय एस, संयुक्त निदेशक, इंदिरा ठाकुर, पीआरओ, थॉमस कुक से श्री दिवाकर, केसरी टूर्स से सुश्री शांति और सुश्री दीपाली, वीना वर्ल्ड से श्री तन्मय और सुश्री शिवांगी और अकबर ट्रेवल्स से सुश्री भावना ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में यात्रा से लेकर कोचों के नवीनीकरण में लगने वाले समय पर चर्चा हुई। अन्य तौर-तरीकों पर काम करने के लिए सेवा प्रदाताओं के साथ 500 किमी तक 14 कोच वाली ट्रेन के लिए होने वाली संभावित लागत का एक नमूना भी साझा किया गया था।
रेल मंत्रालय ने आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में भारत और दुनिया के लोगों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शानदार ऐतिहासिक स्थानों को दिखाने के लिए थीम आधारित भारत गौरव ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ