मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मध्य रेल के महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी ने सुसज्जित घोरपडी रनिंग रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

चेक इन/चेक आउट के लिए इन हाउस विकसित सॉफ्टवेयर का किया उद्घाटन
पुणे, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार लाहोटी ने पुणे रेल मंडल के वार्षिक निरीक्षण के दौरान सुसज्जित घोरपडी रनिंग रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
महाप्रबंधक ने रनिंग रूम में योगा हॉल, ध्यान कक्ष, आरोग्यपूर्ण तथा स्वच्छ भोजन  कक्ष, स्वच्छ रसोई, हर्बल गार्डन, महिला लोको पायलट के लिए अलग सुविधाएं आदि का गहन निरीक्षण किया। रनिंग रूम चेक इन/चेक आउट के लिए इन हाउस विकसित सॉफ्टवेयर का उद्घाटन किया, जिसमें ऑनलाइन उपयोगकर्ता फीडबैक की सुविधा भी शामिल है। यह सॉफ्टवेयर लोको पायलट दल को बेड की उपलब्धता में लगनेवाले प्रतीक्षा समय को कम करने में सहायक होगा। उन्होंने लोको पायलट के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छे पोषण, ध्यान और योग के अभ्यास की आवश्यकता पर जोर दिया, जिससे गाड़ी संचालन के दौरान चालक दल की एकाग्रता और बेहतर होगी।
सुरक्षित गाड़ी संचालन सुनिश्चित करने के लिए लोको पायलट दल को प्रशिक्षण के संबंध में लोको ऑपरेशन विभाग द्वारा कई सुधार कार्य तथा बेहतर प्रबंधन किए गए है, जिसके चलते पुणे रेल ने मंडल वर्ष 2021-22 में अब तक 14,676 माल गाड़ियाँ चलाईं जो पिछले वर्ष की तुलना में 20% अधिक है।
महाप्रबंधक श्री लाहोटी ने निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर जोएल मैकेंझी, सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर प्रतीक जैन तथा लोको ऑपरेशन विभाग की टीम द्वारा किए गए सतत सुधार कार्यों, बेहतर प्रबंधन तथा अभिनव कल्पना के माध्यम से लोको पायलट दल को दी जानेवाली सुविधाओं की सराहना कर संतोष व्यक्त किया। 
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ