मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

एक अस्पताल परिसर से भ्रूण की 11 खोपड़ियां और 45 हड्डियां मिलीं : जांच जारी

वर्धा,
महाराष्ट्र के वर्धा जिले के एक निजी अस्पताल परिसर से भ्रूण की 11 खोपड़ियां और 45 हड्डियां मिली हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला तब उजागर हुआ जब पुलिस अवैध तरीके से कराए गए गर्भपात के एक मामले की जांच-पड़ताल कर रही थी। एक सूचना के आधार पर पुलिस ने अर्वी तहसील स्थित कदम अस्पताल के परिसर में छानबीन की। जिसके बाद बुधवार को 11 खोपड़ियां और 54 हड्डियां मिलीं। बरामद की गई खोपड़ियों को जांच घर परीक्षण के लिए भेजा गया है।
इस बात की जांच जा रही है कि यह खोपड़ियां यहां कानूनी या फिर गैर कानूनी तरीके से रखी गई थीं। इससे पहले पुलिस ने रेखा कदम नाम की एक चिकित्सक और अस्पताल की एक नर्स को गिरफ्तार किया था। इन दोनों पर गैर-कानूनी तरीके से 13 साल की एक लड़की का गर्भपात करने का आरोप था। अर्वी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर भानूदास पिदूरकर ने बताया कि एक शिकायत के आधार पर पुलिस ने 9 जनवरी को चिकित्सक और नर्स को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस मामले में लड़की को गर्भवती करने वाले नाबालिग लड़के के माता-पिता को भी गिरफ्तार किया।
लड़के के परिजनों ने पीड़िता के परिजनों को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने लड़की का गर्भपात नहीं कराया तो वो उसे बदनाम कर देंगे। पिछले हफ्ते उन्होंने गर्भपात कराने का खर्च भी दिया था। इस मामले में अवैध तरीके से गर्भपात करने का केस दर्ज किया गया था। इस मामले में पॉक्सो समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ