मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मकर संक्रांति



आया आया त्यौहार संक्रांति,
ना रखो मन में तुम भ्रांति,
रूठना छोड़ो बस हाथ जोड़ो,
बड़े बुजुर्गों का आदर करो!

इस त्यौहार की है खासियत,
काले कलर का है महत्व,
पहनो काला तुम लिवाज,
संकट न आये तुम्हारे पास!

तिल गुड़ के लड्डू बनाओ,
सबको मीठा मीठा खिलाओ,
दिल में भरी कड़वाहट हटाओ,
पतंग उड़ाने का मजा पाओ!

छत पर संगीत लगाकर,
नाचो गाओ धूम मचाकर,
काट दो पतंग दुश्मन की,
लगाओ शर्त तुम ऐसी!

कवयित्री -कविता चव्हाण
जलगांव, महाराष्ट्र 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ