नई दिल्ली, 12 खिलाड़ियों के संक्रमित होने के बाद भारतीय महिला फुटबॉल टीम ए एफ सी महिला एशियाई कप फुटबॉल चैम्पियनशिन से बाहर हो गई है। चीन ताइपे के साथ भारत का ग्रुप मैच भी रद्द कर दिया गया है। चोट के कारण भारतीय टीम से दो खिलाड़ी पहले ही बाहर हो गए थे। अब संक्रमण के कारण भारत के लिए आवश्यक ग्यारह खिलाड़ी शामिल करना असंभव हो गया था, इसलिए भारत को टूर्नामेंट से हटना पड़ा।
0 टिप्पणियाँ