मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हड़पसर की सौम्या कांबले ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन-2’ : इनाम में मिले 15 लाख रुपये और एक कार


हड़पसर,
इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन-2 के ग्रैंड फिनाले में हड़पसर, पुणे की निवासी सौम्या कांबले ने बाजी मार ली है। सौम्या ने डांस रियलिटी शो को जीत लिया है। ग्रैंड फिनाले में सौम्या ने रक्तिम थटूरिया, जमरूद, रोजा राणा और गौरव सरवन को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन-2 की ट्रॉफी के अलावा सौम्या कांबले ने एक कार के साथ ही 15 लाख रुपये नकद भी जीते। यही नहीं, उनकी कोरियोग्राफर वर्तिका झा को भी पांच लाख रुपये मिले। इस तरह डांस के इस मुकाबले में सौम्या के टैलेंट का सिक्का चला। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कोरियोग्राफर वर्तिका झा, अपने माता-पिता और जज मलाइका अरोड़ा, टेरेंस लुईस और गीता कपूर को भी दिया। हड़पसर निवासियों ने?भी सौम्या को दिल खोकर वोट दिए और सौम्या को जिताने में अहम भूमिका निभाई।
इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन-2 के जजों में टेरेंस लुई, गीता कपूर और मलाइका अरोड़ा थे। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते मलाइका फिनाले में नजर नहीं आईं। मलाइका अरोड़ा की जगह शो में शिल्पा शेट्टी नजर आई थीं। शो के होस्ट मनीष पॉल थे और गेस्ट के तौर पर बादशाह और मनोज मुंतशिर भी नजर आए। इस तरह सौम्या कांबले के फैन्स का सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स आया। राजस्थान के गौरव सरवन इंडिया बेस्ट डांसर सीजन 2 में दूसरे नंबर पर रहे है, उन्होंने सौम्या को जोरदार टक्कर दी। हड़पसर में सौम्या की जीत से खुशी की लहर है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ