मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सैयदनगर-ससाणेनगर रेल्वे गेट को यातायात के लिए जल्द से जल्द खुला किया जाए

नगरसेवक मारुति आबा तुपे व जीवन जाधव द्वारा रेल प्रशासन से मांग 
सैयदनगर-ससाणेनगर रेल्वेगेट क्रमांक 7 यातायात के लिए खुला करने के हेतु रेल प्रशासन के अधिकारी विकास कुमार को निवेदन देते हुए नगरसेवक मारुति तुपे व भारतीय जनता पार्टी के नेता जीवन जाधव उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

मोहम्मदवाडी रोड पर सैयदनगर-ससाणेनगर के रेल्वेगेट क्रमांक 7 मरम्मत हेतु यातायात के लिए बंद कर दिया गया है, जिसके कारण यहां यातायात के लिए बड़ी असुविधा हो रही है। नागरिकों को हो रही तकलीफों को मद्देनजर रखते हुए रेल प्रशासन ने सैयदनगर रेलवे गेट नंबर 7 को यातायात के लिए खोल देने की मांग रेल प्रशासन    से नगरसेवक मारुति आबा तुपे ने की है।
रेल प्रशासन के अधिकारी विकास कुमार को नगरसेवक मारुति तुपे व भारतीय जनता पार्टी के नेता जीवन जाधव ने रेल्वे पुणे कार्यालय में मिलकर सैयदनगर-ससाणेनगर के रेल्वे गेट क्रमांक 7 जो मरम्मत के लिए यातायात के लिए बंद किया गया है, जिसके कारण नागरिकों को रही असुविधा व तकलीफों से अवगत कराया और संक्षिप्त रूप में चर्चा करने के साथ यातायात के लिए रेल्वे गेट खुला करने की मांग का निवेदन भी दिया। 
रेलवे गेट नंबर 7 यातायात के लिए बंद करने से गेट के दोनों ओर ट्रैफिक जाम हो रहा है। वैकल्पिक मार्ग के रूप में दोनों अंडरपास की ओर जानेवाली सड़कें अधूरी होने के कारण ट्रैफिक जाम और यातायात के लिए व्यवधान भी उत्पन्न हो रहा है, इसके लिए नागरिकों को आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान होना पड़ रहा है, इसलिए रेल प्रशासन ने सैयदनगर रेलवे गेट नंबर 7 को यातायात के लिए खोल देना चाहिए। भविष्य में रेलवे फाटक   पर उड्डाणपुल बनने तक इस गेट  को यातायात के लिए बंद नहीं किया जाना चाहिए। यह मांग निवेदन द्वारा नगरसेवक मारुति आबा तुपे व भाजपा के नेता जीवन जाधव ने की है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ