पुणे, जनवरी (जिमाका)
पूर्व उच्च प्राथमिक व माध्यमिक स्कॉलरशिप परीक्षा के लिए नियमित शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की समय सीमा 31 जनवरी, 2022 तक बढ़ा दी गई है।
पूर्व उच्च प्राथमिक शिष्यवृत्ति परीक्षा (कक्षा पांचवीं) व पूर्व माध्यमिक शिष्यवृत्ति परीक्षा (कक्षा आठवीं) की अधिसूचना परीक्षा परिषद की वेसाइट www.mscepune.in व https://www.mscepuppss.in पर प्रसिद्ध की गई है। परीक्षा का नियमित शुल्क सहित ऑनलाइन आवेदनपत्र भरने के लिए 1 से 31 दिसंबर 2021 तक समय सीमा बढ़ा दी गई थी।
स्कूलों के लिए सूचना फॉर्म और ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए 15 से 31 जनवरी 2022 तक समय सीमा बढ़ा दी गई है। जिन स्कूलों ने अभी तक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र नहीं भरे हैं, वे 31 जनवरी तक प्रक्रिया पूरी करें। 31 जनवरी के बाद आवेदन या शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन नहीं किया जा सकता है।
आवेदन पत्र भरने की समय सीमा बढ़ाए जाने के कारण 20 फरवरी को होने वाली परीक्षा की योजना के लिए अपर्याप्त समय के कारण छात्रवृत्ति परीक्षा की तिथि आगे बढ़ा दी गई है। परीक्षा की संशोधित तिथि की घोषणा नियत समय में की जाएगी। यह जानकारी महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के आयुक्त एच. आय. आतार द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ