भारत फोर्ज की ओर से अनेक विकास कार्यों का किया गया लोकार्पण
भारत फोर्ज लि. कंपनी की सीएसआर निधि से किए गए विविध विकास कार्यों का लोकार्पण भारत फोर्ज लि. पुणे की सीएसआर विभाग प्रमुख श्रीमती लीना देशपांडे व महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के सचिव अनिल गुजर के शुभ हाथों किया गया।
(हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
हड़पसर, भारत फोर्ज कंपनी सामाजिक उत्तरदायित्व की भूमिका में पिछले 40 सालों से सामाजिक कार्य कर रही है। सिंचाई, शिक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान निभा रही है। यह विचार भारत फोर्ज लि. पुणे की सीएसआर विभाग प्रमुख श्रीमती लीना देशपांडे ने व्यक्त करते हुए ग्रामीणों की एकता, जनभागीदारी व ग्रामीणों की सादगी और अखंडता की सराहना करते हुए सभी छात्रों को उनके शैक्षणिक कार्य के लिए बधाई दी।
भारत फोर्ज लि. पुणे व सहयोगी सेवा संस्था महाराष्ट्र आरोग्य मंडल पुणे द्वारा भारत फोर्ज लि. कंपनी की सीएसआर निधि से श्रीक्षेत्र वडगांव काशिंबेग के जिला परिषद स्कूल के दो दो कक्षाओं की क्लास रूम, वालूंजवाडी (ठाकरवाडी-श्रीरामनगर) में 20 हजार लीटर क्षमता की पानी की टंकी और 170 मीटर सीमेंट कांक्रीट रास्ता, मौज आमोंडी के 130 मीटर सीमेंट कांक्रीट रास्ता व उगलेवाडी में 125 मीटर सीमेंट कांक्रीट रास्ता कार्यों का भारत फोर्ज की ओर से अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण गत शुक्रवार को भारत फोर्ज लि. पुणे की सीएसआर विभाग प्रमुख श्रीमती लीना देशपांडे व महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के सचिव श्री अनिल गुजर के शुभ हाथों किया गया, तब आयोजित कार्यक्रम में वे बोल रही थीं। इस अवसर पर यहां पंचायत समिति के सभापति श्री संजय गवारी, पूर्व उपसभापति श्री नंदकुमार सोनवले, जिला परिषद सदस्य अरुणा थोरात, पंचायत समिति के सदस्य राजाराम बाणखेले, मुंबई कृषि उत्पन्न बाजार समिति के संचालक शंकर पिंगले, महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के सुरेश काले, भारत फोर्ज सीएसआर विभाग जयदीप लाड, खरीदी-बिक्री संघ के संचालक मारुति डोके, देवस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष शांताराम भैय्ये, पूर्व सरपंच बालासाहब पिंगले, बालासाहब शिंदे, वडगांव काशिंबेग जिला परिषद स्कूल के मुख्याध्यापक मच्छिंद्र तलपे, डॉ. आर. टी. उगले, श्री राम फलके के साथ स्थानीय निवासी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री महालक्ष्मी मंदिर सेवा समिति मगरपट्टा सिटी पुणे की ओर से प्राप्त साड़ियां वालूंजवाडी-ठाकरवाडी की महिलाओं को बांटी गईं।
श्रीमती लीना देशपांडे ने स्थानीय निवासियों से अपील करते हुए कहा कि जारी विकास कार्यों की देखरेख ग्रामीणों द्वारा उचित रूप में की जानी चाहिए। युवा पीढ़ी ने तकनीकी कौशल्य हस्तगत करने के लिए प्रथम अपने नाम पंजीकरण करें, इस संदर्भ में विचार किया जाएगा।
महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के सचिव अनिल गुजर ने सभी ग्रामीणों को अगले काम के लिए शुभकामनाएं देकर नियोजित सर्वरोग निदान शिविर की जानकारी दी व ज्यादा से ज्यादा लोगों ने अपने नाम पंजीकरण करके उक्त शिविर का लाभ उठाएं, यह अपील की। ग्रामीणों ने आभार मानते हुए भारत फोर्ज कंपनी के सीएसआर फंड से किए गए कार्यों के संबंध में काम की गुणवत्ता और सही जगह पर हो रहे काम के लिए पूरी टीम को बधाई दी।
कार्यक्रम का नियोजन रवि डोंगरे, मनोज बोरा, राहुल रहाटवडे, गोरक्षनाथ कराले व विना फटदाले अध्यापकों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का प्रास्ताविक श्री सुरेंद्र डोके ने किया। सूत्र-संचालन श्री बालासाहब सैद व महेश डोके और आभार प्रदर्शन स्कूल व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष प्रशांत वालूंज ने किया।
0 टिप्पणियाँ