पुणे, जनवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)
सेना क्षेत्रीय प्रौद्योगिकी नोड (आरटीएन), पुणे ने स्टार्ट-अप उद्योग को सेना की खरीद प्रक्रिया से अवगत कराने के लिए एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया। भारतीय सेना के आत्मरक्षा के उद्देश्य के अनुरूप, यह संवाद में रक्षा सामग्री खरीद श्रृंखला में स्टार्ट-अप को समायोजित करने के बारे में और सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए आधार का विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित किया गया था।
लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन जीओसी -इन-सी दक्षिणी कमान द्वारा वेबिनार का उद्घाटन किया और उन्होंने सभी उद्योगों से स्वदेशीकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अथक प्रयास करने की अपील की। उसके बाद सेना डिजाइन ब्यूरो (एडीबी) द्वारा प्रस्तुति में अध्यक्ष ने डिजाइन ब्यूरो संस्था के बारे में और कार्यपद्धति और आर्मी रिजनल टेक्नॉलॉजी नोड के बारे में जानकारी दी। उद्योग,एसआईडीएम स्टार्ट-अप फोरम और एमआयसीसीए के प्रतिनिधियों ने उपस्थितों को संबोधित किया।
दक्षिणी कमान ने ‘मेक इन इंडिया’ प्रयासों को और अधिक समर्थन देने और मजबूत करने के लिए नवंबर 2021 में क्षेत्रीय प्रौद्योगिकी नोड (आरटीएन) को प्रारंभ किया। उद्घाटन समारोह, जिसमें भारतीय सेना और 100 से अधिक उद्योगों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, सफलता रहा।
कार्यशाला को भारतीय रक्षा निर्माताओं तक पहुंचने और स्टार्ट-अप के साथ जुड़ने के लिए एक मंच के रूप में देखा जाता है। ऐसी कार्यशालाओं के आयोजन से उद्योग, एमएसएमई और स्टार्ट-अप को आगे बढ़ने और ‘आत्मनिर्भर संरक्षण मुहिम के अंतर्गत सेना के आधुनिकीकरण हेतु उपाय सुझाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

इस कार्यक्रम में रक्षा उद्योग और सेना के 275 से अधिक लोगों ने भाग लिया। यह जानकारी पुणे रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी श्री महेश अय्यंगार द्वारा दी गई है।
0 टिप्पणियाँ