मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हड़पसर को सुशोभित करने हेतु नगरसेवक योगेश ससाणे द्वारा स्वयं के खर्चे से कार्य शुरू

हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क
हड़पसर, जनवरी

नगर विकास का संकल्प लेकर विकास कार्यों की पहल करनेवाले प्रभाग क्रमांक 23 राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नगरसेवक योगेश ससाणे ने अपने स्वयं खर्चे पर न केवल हड़पसर उपनगर को सुशोभित करने का फैसला किया है बल्कि साक्षात में काम भी शुरू किया है, वो भी हड़पसर के प्रसिद्ध प्राचीन विट्ठल मंदिर का काम उनके द्वारा शुरू किया गया है। 
प्रसिद्ध प्राचीन विट्ठल मंदिर का मार्ग सुगम हो गया है। अब हड़पसर के प्राचीन विट्ठल मंदिर तक पहुँचने का रास्ता आसान हो गया है। विट्ठल मंदिर क्षेत्र में काफी काम और होना है। यह जानकारी नगरसेवक योगेश ससाणे ने हमारे प्रतिनिधि को देते हुए आगे बताया कि मंदिर परिसर में सुधार कर शिखर का जीर्णोद्धार किया जाएगा, साथ ही हड़पसरवेशी के सामने उड्डाणपुल के प्रथमदर्शनी की पहली नजर में राजमाता जीजाऊ के शिल्प का निर्माण किया जाएगा। गाड़ीतल पर जगतगुरु संत तुकाराम महाराज व संत ज्ञानेश्वर महाराज की पालकी समारोह के दौरान विश्राम स्थल पर सुंदर मूर्तियां स्थापित करने की योजना है। ससाणेनगर में पूर्णाकृति छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भी लगाई जाएगी। अंत में उन्होंने बताया है कि वह करीब एक करोड़ के विकास कार्य करेंगे।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ