मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

वैदुवाड़ी के विद्या पेट्रोल पंप पर बेचा गया पानी मिश्रित पेट्रोल : ग्राहकों के साथ ठगी

कइयों के वाहन बंद : शिकायत दर्ज : जांच जारी

हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क
वैदुवाड़ी, जनवरी

हड़पसर के वैदुवाड़ी में स्थित विद्या (कोंडे देशमुख) पेट्रोल पंप पर गत शुक्रवार की सुबह पेट्रोल भराकर जानेवाले कई वाहन सड़क पर ही बंद होकर रुक गए। वाहनचालकों ने पूछताछ करने पर पेट्रोल पंप पर पानी मिश्रित पेट्रोल गाड़ियों में भरा गया है, यह बात सामने आयी, इसलिए सभी वाहनचालकों ने फर्जी पेट्रोल पंप पर आकर ठगी करनेवालों पर कार्रवाई की मांग की।
गत शुक्रवार की सुबह उक्त पंप पर पेट्रोल भराकर जानेवाले करीब तीस से अधिक वाहनचालकों ने पेट्रोल पंप पर आकर पानी मिश्रित पेट्रोल वाहन में डाला गया है, यह शिकायत व्यवस्थापक से की। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि पेट्रोल में पानी की मिलावट की जा रही है। कई वाहन चालक अपनी गाड़ी वापस पंप पर लाए और गाड़ी की टंकी से पेट्रोल बाहर निकालकर देखा तो उसमें पानी मिश्रित पेट्रोल मिला हुआ पाया गया। हम मिलावटी पेट्रोल की चपेट में आ गए हैं, पेट्रोल का पैसा बर्बाद हो गया, इसके कारण हम आज काम पर भी नहीं जा सके है। वाहनों को भी नुकसान हुआ है। ऐसी शिकायतें राहुल कोरके, सागर पवार, निलेश शिवशरण, किशोर धोत्रे, राजेंद्र जाधव, तौफिक शेख, फय्याज शेख आदि ग्राहकों ने की। इसी बीच पंप पर हंगामा शुरू हो गया था। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
कंपनी के मोबाइल टेस्टिंग विभाग व जिलाधिकारी कार्यालय के पास यहां के पेट्रोल के नमूने (सैंपल) लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी नायब तहसीलदार सचिन ढोले ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ