मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे से जयपुर तथा करमाली के लिए ग्रीष्म विशेष साप्ताहिक गाड़ियां

पुणे, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए पुणे-जयपुर-पुणे सुपरफास्ट तथा पुणे-करमाली-पुणे के बीच ग्रीष्म विशेष साप्ताहिक गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है।
1. गाड़ी सं.01401 पुणे-जयपुर दिनांक 12.4.2022 से 14.6.2022 तक प्रति मंगलवार को पुणे से 00.30 बजे रवाना होकर उसी दिन 23.10 बजे जयपुर पहुंचेगी। गाड़ी सं.01402 जयपुर-पुणे दि. 13.4.2022 से 15.6.2022 तक प्रति बुधवार को जयपुर से 00:35 बजे रवाना होकर उसी दिन 23.35 बजे पुणे पहुंचेगी। इस त्यौहार विशेष गाड़ी के कुल 20 फेरे होंगे। इस गाड़ी में 13 एसी थ्री टियर, कोच होंगे। रास्ते में यह गाड़ी लोनावला, कल्याण, वसई रोड, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गड़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़ तथा फुलेरा स्टेशनों पर रुकेगी।
2. गाड़ी सं. 01403 पुणे-करमाली एक्सप्रेस दिनांक 08.4.2022 से 03.6.2022 तक प्रति शुक्रवार को पुणे से 17.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 08.00 बजे करमाली पहुंचेगी। गाड़ी सं.01404 करमाली-पुणे एक्सप्रेस दि. 09.4.2022 से 04.6.2022 तक प्रति रविवार को करमाली से 09:20 बजे रवाना होकर 23.35 बजे पुणे पहुंचेगी। इस गाड़ी के कुल 18 फेरे होंगे। इस गाड़ी में दो एसएलआर तथा 04 सामान्य कोच अनारक्षित श्रेणी में, 11 स्लीपर, एक सेकंड एसी, 04 एसी थ्री टियर कोच होंगे। रास्ते में यह गाड़ी लोनावला, कल्याण, पनवेल, रोहा , मानगांव, वीर, खेड, चिपलूण, सावर्दा, संगमेश्वर, रत्नागिरी, अडावली, राजापुर, वैभववाड़ी, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड तथा थिविम स्टेशनों पर रुकेगी।
गाड़ी सं. 01401, 01403, 01404 की बुकिंग 19 मार्च से शुरू होगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कोरोना महामारी के चलते रेल यात्रा हेतु जारी मार्गदर्शक सूचनाओं, जैसे यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंस, सेनिटाइजर का उपयोग आदि का पालन करें। यात्रियों से अनुरोध है कि इस  सुविधा का लाभ उठाएँ।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ