मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राजस्‍थान के झुंझुनू जिले में सडक दुर्घटना में 11 लोगों की मौत

    राजस्थान में झुंझुनू जिले के गुढ़ा गौरजी में आज दोपहर एक पिकअप वाहन के पलट जाने से 11 लोगों की मृत्‍यु हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये। 
    वाहन में सवार लोग लोहारगल से तान बड़ाऊ पंचायत के हीरों की ढाणी लौट रहे थे। जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने आकाशवाणी को बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर पलट गया। उन्होंने बताया कि सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं। जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गंभीर रूप से घायल लोगों को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल भर्ती कराया गया है।
    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। एक ट्वीट में उन्‍होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ