मंगोलिया में सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के आज पहले दिन ग्रीको रोमन पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन कांस्य पदक भारत के नाम किए। सुनील कुमार ने 87 किलोग्राम भार वर्ग में मंगोलिया के बार्ट बयार लुट बयार को 5-0 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। 55 किलोग्राम भार वर्ग में अर्जुन हाला कुर्की ने दावाबंदी अरडेने को प्लेऑफ में 10-7 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। 63 किलोग्राम भार वर्ग में नीरज ने उज्बेकिस्तान के इस्लोन जॉन बखरामोव को 7-4 से हराकर कांस्य पदक जीतने में सफलता पाई। साजन भानवाल और प्रेम कुमार को निराशा हाथ लगी।

0 टिप्पणियाँ