सरकारी जमीन पर
अधिकार के भाव
आदमी के चेहरे को
कुत्सित बना देते हैं
पर वे मूंछों पर ताव
देते हैं।
सरकारी संसाधनों पर
अधिकार
कितना बढ़ाता है
अहंकार,
यह वे नहीं समझ सकते
जो मुफ्त के माल के
आदती हो जाते हैं।
देश से प्रेम करना
और कहना
बहुत अंतर रखता है
क्योंकि सब लोग
और संसाधन
देश होने का
प्रमाण बनता है।

0 टिप्पणियाँ