मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

यूजीसी ने भारतीय और विदेशी उच्च शिक्षण संस्थानों के बीच अकादमिक सहयोग के लिए नियम बनाने का लिया निर्णय

    विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-यूजीसी ने प्रशिक्षण, संयुक्त और दोहरी डिग्री के शैक्षिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत करने के लिए भारतीय और विदेशी उच्च शिक्षण संस्थानों के बीच अकादमिक सहयोग के वास्‍ते नियम बनाने का निर्णय लिया है। यूजीसी के अध्यक्ष प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार ने आज इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह विनियमन तीन अलग-अलग कार्यक्रमों प्रशिक्षण, संयुक्त और दोहरी डिग्री से संबंधित है। प्रोफेसर कुमार ने कहा कि भारतीय और विदेशी उच्च शिक्षण संस्थानों के बीच इस तरह की प्रशिक्षण व्यवस्था भारतीय छात्रों को एक बड़ा अवसर प्रदान करेंगी। उन्‍होंने कहा कि भारतीय और विदेशी उच्च शिक्षण संस्थानों को संयुक्त और दोहरी डिग्री कार्यक्रमों के लिए सहयोग की दिशा में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने की आवश्यकता है। संयुक्त डिग्री कार्यक्रमों में भारतीय उच्च शिक्षण संस्थान डिग्री प्रदान करेंगे। दोहरी डिग्री कार्यक्रम के लिए भारतीय और विदेशी शैक्षणिक संस्थान दोनों डिग्री प्रदान कर सकते हैं। प्रोफेसर कुमार ने कहा कि इससे भारतीय विद्यार्थियों को लाभ होगा और  गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति की परिकल्‍पना साकार हो सकेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ