मुंढवा, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मुंढवा में नदी पर बने ब्रिज पर खड़ी और बालू फैली पड़ी है, जिससे आए दिन वाहन फिसल रहे हैं और वाहनचालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
हड़पसर से चंदन नगर बायपास रोड पर चित्र के अनुसार साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि रोड के किनारे खड़ी व रेत काफी मात्रा में फैली हुई है, जिसके कारण गाड़ियां फिसल कर गिर पड़ती हैं। प्रशासन इस तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं देता,जब तक कि किसी मीडिया की तरफ से अवगत नहीं कराया जाता, जबकि रोड की साफ-सफाई के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की जाती है, परंतु रोड की साफ-सफाई नहीं की जाती। इस तरफ प्रशाशन ध्यान क्यों नहीं देता, यह प्रश्न जनता प्रशासन से पूछ रही है। प्रशासन जनता के प्रति जवाबदेह हो, जिससे जनता को ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े, प्रशासन लापरवाह नहीं बल्कि जिम्मेदार बने और जनता के प्रति जागरूक हो।
नागरिकों द्वारा संबंधित विभाग से मांग की गई है कि रोड पर फैली पड़ी बालू को जल्द से जल्द साफ कराए अन्यथा कोई वाहनचालक दुर्घटना का शिकार हो सकता है। अत: प्रशासन इस ओर गंभीरता से ध्यान दे और उक्त समस्या को तुरंत हल करे।

0 टिप्पणियाँ