मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

शैक्षणिक प्रमाणपत्र के लिए विशेष अभियान 17 से 31 मई तक

पुणे, मई (जिमाका)
मानसून की शुरुआत से पहले शैक्षणिक वर्ष के लिए छात्रों को आवश्यक आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, गैर-आपराधिक प्रमाण पत्र, अधिवास प्रमाण पत्र आसानी से प्रदान कराने के लिए भोर व वेल्हा तालुकाओं में 17 से 31 मई 2022 तक विशेष अभियान शुरू किया गया है।
भोर उपखंड के भोर और वेल्हा ये दोनों तालुका भारी वर्षा के अंतर्गत आते हैं। दोनों तालुकाओं का अधिकतर भाग दुर्गम है। हर साल जून के पहले हफ्ते से बरसात की शुरुआत होती है, जिसके कारण विशेष अभियान के अंतर्गत प्राप्त परिपूर्ण प्रमाणपत्र के प्रस्ताव पर निर्णय कर तुरंत प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।
प्रमाणपत्र देने के अभियान के लिए सभी तलाठी, मंडल अधिकारी, सेतु चालक व महा ई सेवा केन्द्र के चालकों को आदेश दे दिए गए हैं। अभियान के समय अधिक से अधिक प्रमाणपत्र वितरण अत्यंत कम समय में करने का उद्देश्य है। अभियान का लाभ भोर व वेल्हा तालुका के अधिक से अधिक विद्यार्थी, नागरिक व अभिभावक लें। यह अपील उपविभागीय अधिकारी राजेंद्र कचरे द्वारा की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ