पुणे, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर 67 वां रेल सप्ताह मंडल कार्यालय के इंद्रायणी सभागृह में सम्पन्न हुआ। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणू शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्जवलित कर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने मंडल के 200 कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं एवं कार्यों के लिए प्रशस्तिपत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक अकादमी के कलाकारों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां पेश की गईं, जिससे उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हुए। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बृजेश कुमार सिंह, प्रकाश उपाध्याय सहित अधिकारी, कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। श्रीमती रेणू शर्मा ने सभी पुरस्कृत रेल कर्मचारियों को बधाई देते हुए सभी से रेल की प्रगति में और ज्यादा योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समन्वय वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. तुशाबा शिंदे, सूत्र-संचालन श्रीमती मनीषा पवार एवं आभार प्रदर्शन मंडल कार्मिक अधिकारी जे.पी. सिंह ने किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ