मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

ऑनलाइन धोखेबाजों से सावधान रहें नागरिक : सचिन कदम

नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार, सावित्रीबाई फुले महिला विकास ज्ञान प्रतिष्ठान व सह्याद्री प्रतिष्ठान कान्हेवाडी द्वारा संयुक्त रूप से सायबर जागृति अभियान का आयोजन किया गया।

हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

ऑनलाइन लेन-देन करते समय सभी को बहुत सावधान रहना चाहिए क्योंकि ऑनलाइन लेन-देन करते समय, ‘मैं एक बैंक से बोल रहा हूं, अपने फोन पर अपना बैंक खाता नंबर बताएं और फोन पर ओटीपी आया हो तो बताएं।’ नंबर बोलकर नागरिकों को धोखा देते हैं। नागरिकों को ऐसे धोखेबाजों से सावधान रहना चाहिए और दूसरों को भी सावधान करना चाहिए। यह अपील नेहरू युवा केंद्र हवेली तालुका प्रतिनिधि सचिन कदम ने की है।
हड़पसर में नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार, सावित्रीबाई फुले महिला विकास ज्ञान प्रतिष्ठान व सह्याद्री प्रतिष्ठान कान्हेवाडी द्वारा संयुक्त रूप से सायबर जागृति अभियान का आयोजन किया गया था, तब वे उपस्थितों को संबोधित करते हुए वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां सावित्रीबाई फुले महिला विकास ज्ञान प्रतिष्ठान के अध्यक्ष रामचंद्र कुंभार, सारिका कुंभार, सह्याद्री प्रतिष्ठान की संचालिका संतोषी कोबल, गणेश जाधव, उमेश रिकामे, अक्षय पवार, मीनाक्षी सपकाल, स्वाती शेंडगे, मृदुला कुंभार के साथ अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन राजेंद्र कोलते और आभार प्रदर्शन प्रथमेश कुंभार ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ