पवित्र अमरनाथ गुफा में दर्शन करने वाले साधुओं सहित तीर्थयात्रियों के तत्काल पंजीकरण के लिए जम्मू में पांच काउंटर बनाए जाएंगे। वार्षिक अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होगी। साधुओं के लिए वैष्णो देवी धाम में काउंटर-महाजन सभा, पंचायत घर, गीता भवन में दो और रामंदिर में बनाये जाएंगे।
अमरनाथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए जम्मू की उपायुक्त अवनी लवासा ने एक बैठक में यात्रा के प्रबंधों का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए और भीड़भाड़ से बचने के लिए सरस्वती धाम में भी टोकन काउंटर बनाया गया है।

0 टिप्पणियाँ