दावोस में विश्व आर्थिक मंच के सम्मेलन में महाराष्ट्र सरकार ने विश्व भर की 23 कंपनियों के साथ तीस हजार करोड़ रुपए मूल्य के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने कल एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। देसाई तथा महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री डॉ. नितिन राउत और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे सहित राज्य के कई मंत्री निवेश अवसर जुटाने के लिए दावोस में हैं।
श्री देसाई ने बताया कि समझौतों के लागू हो जाने पर राज्य में 66 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने बताया कि निवेश के जिन समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं उनमें 55 प्रतिशत निवेश सिंगापुर, इंडोनेशिया, अमरीका और जापान से आएगा।

0 टिप्पणियाँ