मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

द्रौपदी मुर्मू ने आज देश के 15वें राष्‍ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की

     श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज देश के 15वें राष्‍ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की। संसद के केन्‍द्रीय कक्ष में आयोजित भव्‍य समारोह में भारत के प्रधान न्‍यायाधीश एन. वी. रमना ने उन्‍हें शपथ दिलाई।
    शपथ ग्रहण के बाद श्रीमती मुर्मू ने अपने सम्‍बोधन में कहा कि हम सब मिलकर वैभवशाली और आत्‍मनिर्भर भारत का निर्माण करेंगे। उन्‍होंने कहा कि पूरी दुनिया आज भारत की ओर उम्‍मीद भरी नजरों से देख रही है। श्रीमती मुर्मू ने यह भी कहा कि भारत ने कोविड महामारी के दौरान अपने नागरिकों के साथ-साथ दुनिया के अनेक देशों की भरपूर मदद की। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी का आभार व्‍यक्‍त किया।
    इस अवसर पर निवर्तमान राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद, उपराष्‍ट्रपति एम. वैंकेया नायडू, लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिड़ला, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, कांग्रेस अध्‍यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी और केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल के कई मंत्री तथा राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों के अलावा कई गण्‍यमान्‍य व्‍यक्ति उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ