वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान-बीआरएपी 2020 जारी किया। इसमें व्यापार सुधार कार्य योजना के कार्यान्वयन के आधार पर शीर्ष उपलब्धि वाले सात राज्यों की पहचान की गई है, ये राज्य हैं आंध्र प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, पंजाब, तेलंगाना और तमिलनाडु।
रिपोर्ट के अनुसार लक्ष्य प्राप्त करने वाले राज्यों की श्रेणी में हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिसा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को रखा गया है। जबकि असम, छत्तीसगढ़, गोवा, झारखंड, केरल, राजस्थान और पश्चिम बंगाल को आकांक्षी राज्यों श्रेणी में रखा गया है।
इस अवसर पर, सुश्री सीतारमण ने कहा, 1991 के बाद से सुधारों की प्रकृति में बदलाव आया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उत्तरदायी सुधारों को लागू करने का प्रयास कर रही है।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कारोबारी सुगमता को अब पूरे देश में प्रतिस्पर्धी और सहयोगी संघवाद की भावना से देखा जा रहा है। श्री गोयल ने कहा कि बीआरएपी का उद्देश्य राज्यों की सर्वोत्तम कार्यविधियों से परस्पर सीखने की संस्कृति को बढ़ावा देना और प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में कारोबार के माहौल में सुधार करना है। उन्होंने कहा, बीआरएपी का उद्देश्य भारत को दुनिया भर में सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करना है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा है कि अंडमान और निकोबार, बिहार, चंडीगढ़, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, पुडुचेरी और त्रिपुरा को उभरते हुए बिजनेस इकोसिस्टम श्रेणी के अंतर्गत रखा गया है।

0 टिप्पणियाँ