हड़पसर, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना महिला आघाडी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र की अध्यक्षा इंद्रायणी अजय न्हावले द्वारा एक विधायक पहल कर हड़पसरवासियों के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया है। मनसे द्वारा नागरिकों को सही मायने में एक राहत देने में जनता दरबार अहम भूमिका निभाएगा। हड़पसरवासियों की सेवा में कालेपडल स्थित महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना महिला आघाडी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र की अध्यक्षा इंद्रायणी न्हावले व मनसे नेता अजय न्हावले के जनसंपर्क कार्यालय में जनता की समस्याओं के समाधान के लिए 28 अगस्त 2022 से जनता दरबार की शुरूआत की गई है।
प्रत्येक रविवार को जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार सुबह 9 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक शुरू रहता है। सवाल जो भी हो, जवाब मनसे है।दरबार में आनेवाले हर नागरिक की समस्या के समाधान के लिए मनसे विभाग अध्यक्षा इंद्रायणी न्हावले काम कर रही हैं। इस जनता दरबार को नागरिकों का बहुत ही अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। नागरिकों के लिए यह दरबार निर्बाध रूप से जारी रहेगा। यह जानकारी मनसे नेता अजय न्हावले ने दी।

0 टिप्पणियाँ