मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

नाना भानगिरे ने नागरी समस्याओं को हल करने की मांगों का निवेदन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को दिया

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सभी मांगों का दिया सकारात्मक जवाब
हड़पसर, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पुणे में हुई भारी बारिश से प्रभावित नागरिकों को मदद, पीएमपीएमएल के 13 हजार कर्मचारियों को 7वां वेतन आयोग लागू हो, कालेपडल में कई दिनों से लंबित पुलिस स्टेशन आदि के साथ अन्य प्रमुख समस्याओं को हल करने के लिए शिवसेना पुणे शहर प्रमुख प्रमोद नाना भानगिरे ने हाल ही में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलकर उन्हें निवेदन दिया है। इस अवसर पर सह संपर्क प्रमुख अजय भोसले उनके साथ थे। 
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए शिवसेना पुणे शहर प्रमुख प्रमोद नाना भानगिरे ने बताया कि पुणे शहर की विभिन्न समस्याओं पर उनके साथ चर्चा की, जिसमें मुख्य रूप से कालेपडल में पुलिस स्टेशन के लिए आरक्षित जगह जो कई दिनों से लंबित है जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण पूरे पुणे शहर में सड़कों पर गड्ढों के साथ यातायात की समस्या पैदा हो गई है, खासकर हड़पसर क्षेत्र में इसका तत्काल निरासरण होना चाहिए। पुणे शहर की ट्रैफिक जाम की समस्या का जल्द से जल्द समाधान हो। 
पीएमपीएमएल के 13 हजार कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू करने के लिए अगले सप्ताह बैठक होनी चाहिए। हाल ही में हुई भारी बारिश से सब्जी मंडी में पानी घुसने से सब्जी विक्रेताओं, व्यापारियों और दुकानदारों को   हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई की जाए। मोहम्मदवाडी रोड, हांडेवाडी रोड, कालेपडल रोड के रास्ते पेवर होने के लिए प्रावधान किया जाना चाहिए।
हड़पसर क्षेत्र के प्रभागों में विभिन्न लंबित कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये की निधि मिले। कालेपडल क्षेत्र में हर साल कई घरों में बारिश का पानी घुसने से होनेवाले आर्थिक नुकसान के स्थायी समाधान की योजना बनाना (बड़े व्यास की बारिश लाइन) डालना उक्त काम के लिए निधि मिले। हड़पसर क्षेत्र के नागरिकों को हक की सुविधाएं दिलाने के लिए विभिन्न मांगें की गईं। 
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सभी मांगों का सकारात्मक जवाब दिया और आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द सभी कार्य कराए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ