मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सैन्य नर्सिंग सेवा का 97वां स्थापना दिवस मनाया गया

पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
भारत में मिलिट्री नर्सिंग सर्विस की स्थापना मार्च 1888 में हुई थी। हालाँकि, जिस रूप में यह बल आज मौजूद है। इसका गठन 15 अगस्त 1943 को हुआ था। वर्षों से यह सेवा धीरे-धीरे विकसित होती गई। आज 5,000 सैन्य नर्सिंग अधिकारी तीनों सेनाओं के जवानों की देखभाल के लिए तैयार हैं। सैन्य नर्सिंग सेवा के अधिकारी हमेशा सेवा में नवीनतम और सबसे अद्यावत तकनीक का उपयोग करने का प्रयास करते हैं। नर्सें भी विनम्र सेवा प्रदान करते हुए विभागीय प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करती हैं। सभी सैनिकों और उनके परिवारों को, वे सक्षम रूप से नर्सिंग सेवाएं प्रदान करते हैं।
पुणे गैरीसन के नर्सिंग अधिकारियों ने आज 1 अक्टूबर, 2022 को कोविड महामारी के विराम के कारण दो वर्ष बाद 97वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर अधिकारियों ने अपने रोगियों के प्रति करुणा के साथ पेशेवर तरीके से उच्च गुणवत्ता वाली नर्सिंग सेवाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर सेना नर्सिंग सेवा दक्षिण मुख्यालय की प्रमुख ब्रिगेडियर अमिता देवरानी और पुणे गैरीसन के सभी नर्सिंग अधिकारियों ने एक स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया था। इस अवसर पर बोलते हुए, समारोह के मुख्य अतिथि, दक्षिणी डिवीजन के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद वालिया ने कोविड महामारी के दौरान नर्सिंग बल के योगदान की सराहना की। देश का अपने सेना दल पर जो प्रगाढ़ विश्वास है, उसे इस दल ने इस काल में सार्थ किया है।
यह जानकारी पुणे रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी श्री महेश अय्यंगार द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ