मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल पर सितंबर माह में 22 हज़ार से ज्यादा बिना टिकट लोगों को जुर्माना

पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर सितंबर  महीने में टिकट जांच के दौरान 22 हज़ार 194 लोगों को  बिना टिकट यात्रा करते पाया गया और उनसे  1 करोड़ 70 लाख रुपए से ज्यादा जुर्माना वसूल किया गया। इसी के साथ 4052 लोगों को अनियमित रूप से यात्रा करने पर 23 लाख 12 हज़ार रुपए जुर्माना लगाया गया जबकि बिना बुक किए गए सामान को ले जाते हुए 309 लोगों  से  35 हज़ार रुपए  जुर्माना  राशि वसूल की गई है। इस वर्ष अप्रैल से सितंबर के 6 महीनों में 1 लाख 72 हज़ार 573 मामलों में 12 करोड़ 04 लाख 47 हज़ार रुपए जुर्माने के रूप में वसूल किए गए। इस तरह वर्तमान वित्त वर्ष में 12 करोड़ रूपए का निर्धारित किया गया लक्ष्य प्रारंभिक 6 महीनों में ही पूरा कर लिया गया है जो एक रिकॉर्ड उपलब्धि है।
उक्त कार्रवाई मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा के मार्गदर्शन में तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मिलिंद हिरवे तथा मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. रामदास भिसे के समन्वय में टिकट जांच निरीक्षकों द्वारा की गई।  
रेल प्रशासन द्वारा इस प्रकार की टिकट जांच नियमित रूप से चलाई जा रही है। यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें अन्यथा उन्हें रेल अधिनियम के तहत जुर्माना देना होगा तथा न भरने की स्थिति में जेल की सजा भी हो सकती है।
वाल्हा-नीरा के बीच स्थित एक रेलवे गेट दो दिन यातायात के लिए बंद रहेगा
पुणे-मिरज रेलमार्ग पर वाल्हा-नीरा  स्टेशनों के बीच रेलवे किमी 79/0-1 स्थित रेलवे फाटक सं. 27 पर आवश्यक तकनीकी कार्य के चलते सोमवार दिनांक 03 अक्टूबर को सुबह 07.00 बजे से बुधवार दिनांक 05 अक्टूबर सुबह 07.00 बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा। उपरोक्त अवधि में नीरा-मोरगांव-जेजुरी सड़क मार्ग विकल्प के रूप में उपलब्ध रहेगा।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ