मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

आओ मिलकर भारतवर्ष को परम वैभव प्राप्त कराएं : भास्कर चिल्लाल

बाएं से श्री गणेश कांतराज कवडे आरएसएस नगर कार्यवाह, डॉ. रमनदास गुजराथी और मुख्य वक्ता श्री भास्कर चिल्लाल सद्भाव गतिविधि संयोजक- पुणे महानगर।

बी.टी. कवडे रोड, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

विजेत्री च नः संहता कार्यशक्तिर्, विधायास्य धर्मस्य संरक्षणम्। परं वैभवं नेतुमेतत् स्वराष्ट्रंसमर्था भवत्वाशिषा ते भृशम्। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रार्थना का अर्थ बोलकर, है ईश्वर, आपकी असीम कृपा से, हमारी यह विजयशालिनी संघठित कार्यशक्ति, हमारे धर्म का सरंक्षण कर, इस राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने में हमें समर्थ करें।
दशहरे के पावन अवसर पर बी. टी. कवडे रोड पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सद्भाव गतिविधि संयोजक- पुणे महानगर के श्री भास्कर चिल्लाल ने कार्यकर्ता वर्ग और आये श्रोतावर्ग का मार्गदर्शन किया।
इस अभूतपूर्व संचालन की शुरुवात भगवा ध्वज के मानवंदना से हुई। इसके बाद बी. टी. कवडे परिसर में बहुत उत्साह के साथ, आरएसएस घोषपथक के, ताल और लयबद्ध ड्रम, ढोल के कदमताल में बहुत सुंदर, नयनरम्य संचालन हुआ। संचालन के बाद घोषपथक, सूर्य नमस्कार, दंडयुद्ध के बहुत ही सुंदर प्रात्याक्षिक (प्रयोग) हुये। इसके बाद प्रमुख वक्ता श्री भास्कर चिल्लाल ने बहुत ही सुंदर, जोशपूर्ण मार्गदर्शक भाषण किया। हम सारे हिंदू सज्जन शक्ति, एकसाथ मिलकर भारत को फिर से उसका खोया हुआ वैभव दिलायेंगे। श्री भास्कर चिल्लाल ने सामान्य जन को आवाहन किया, आप आइये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को समझिये, इस भारतभूति को, पुण्यभूमि को महान देश बनाने के कार्य में आपका   योगदान दीजिए।
इस संचालन को सफल बनाने के लिये 90 आरएसएस कार्यकर्ताओं ने गणवेश के साथ आपना योगदान दिया। बी. टी. कवडे रोड और मगरपट्टा के 85 सर्वसामान्य नागरिकों ने संचालन और विचारों का आनंद लिया।
इस सुंदर संचालन में श्री श्रीकांत मंत्री (पूर्व उपाध्यक्ष, पुणे कोन्टोमेंट बोर्ड), श्री प्रकाश मंत्री (पूर्व महापौर पुणे), श्री माधवराव मोघे (उपाध्यक्ष, मनसे वाहतुक सेना), श्री नारायण सावा, श्री भास्कर रेड्डी (अध्यक्ष, श्री सप्तगिरी बालाजी मंदिर, ट्रस्ट), श्री उमेश गायकवाड (पूर्व नगरसेवक), श्री योगेश घोडके (उपाध्यक्ष, व्यापारी सेल पुणे), सौ. संगीता पाटिल (उपाध्यक्ष, मराठा महासंघ), सौ. सुरेखा कवडे (संयोजिका, दुर्गा वाहिनी विश्व हिंदू परिषद) आदि मान्यवर उपस्थित थे। यह जानकारी श्री राहुल गोरवाडकर ने एक विज्ञप्ति द्वारा दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ