मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कै. रामदास तुकाराम तुपे प्रतिष्ठान द्वारा किया गया ‘भव्य गरबा डांडिया महोत्सव’ का आयोजन

हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
कै. रामदास तुकाराम तुपे प्रतिष्ठान की ओर से डीपी रोड पर नवरात्रि के अवसर पर महिलाओं और पुरुषों के लिए भव्य गरबा डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया था। इस डांडिया कार्यक्रम को बहुत ही अच्छा प्रतिसाद मिला। कै. रामदास तुकाराम तुपे प्रतिष्ठान के संस्थापक अध्यक्ष राहुल आबा तुपे व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के कार्याध्यक्ष अमर तुपे की पहल पर गरबा डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 
गरबा डांडिया महोत्सव कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में विधायक चेतन तुपे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले, साधना सहकारी बैंक के संचालक बालासाहब तुपे, सुनील तुपे, पूर्व उपसरपंच रुपेश तुपे, भाजपा के भूषण तुपे, विपुल साकोरे के साथ अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर कै. रामदास तुकाराम तुपे प्रतिष्ठान की ओर से भाग   लेनेवाली महिलाओं व नागरिकों को  सम्मानचिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
प्रमुख अतिथि विधायक चेतन तुपे ने कहा कि कै. रामदास तुकाराम तुपे प्रतिष्ठान सामाजिक कार्य में अग्रणी संगठन है। राहुल तुपे व अमर तुपे द्वारा प्रतिष्ठान के माध्यम से समाज के वंचित वर्ग के लिए काम किया जाता है। इस संस्था ने डांडिया के अवसर पर महिलाओं को एक मंच प्रदान करने का काम किया है। 
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले ने कहा कि कै. रामदास तुकाराम तुपे प्रतिष्ठान के माध्यम से किए गए कार्यक्रम उल्लेखनीय हैं। उनके काम की विरासत इसी तरह जारी रहे। 
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन कै. रामदास तुकाराम तुपे प्रतिष्ठान के संस्थापक अध्यक्ष राहुल तुपे व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के कार्याध्यक्ष अमर तुपे की ओर से किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ