मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

प्रा. नीला महाडिक को पीएच.डी. प्रदान

पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा, पुणे की नियामक मंडल सदस्या तथा आबासाहेब गरवारे महाविद्यालय के हिंदी विभाग की पूर्व प्राध्यापिका सुश्री नीला महाडिक को हाल ही में सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय की ओर से ‘बीसवीं शती के अंतिम दशक की हिंदी कविता में राजनीतिक चेतना’ इस प्रबंध हेतु पीएच.डी प्रदान की गई। उन्हें पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष, आबासाहेब गरवारे महाविद्यालय, पुणे की प्रा. डा. नीला बोर्वणकर ने मार्गदर्शन किया।
यह जानकारी महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा, पुणे के सहसचिव श्री रविकिरण गलंगे द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ