मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सोलापुर मंडल के दौंड-मनमाड सेक्शन में कार्य के चलते कुछ गाड़ियां रद्द

पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
सोलापुर  मंडल के  दौंड-मनमाड रेलमार्ग के  काष्टी तथा बेलवंडी स्टेशनों के बीच ब्लॉक लेकर  रेल मार्ग दोहरीकरण से संबंधित विभिन्न आवश्यक तकनीकी कार्य किए जाएंगे इस कारण दिनांक 20 अक्टूबर को रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 22141 पुणे-नागपुर, 11042 साईनगर शिर्डी-दादर, 11040 गोंदिया-कोल्हापुर महाराष्ट्र, 11410 निजामाबाद-पुणे तथा 01135/01136 पुणे-भुसावल-पुणे, दिनांक 21अक्टूबर को रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 22123 पुणे-अजनी एसी, 22142 नागपुर -पुणे एक्सप्रेस तथा दिनांक 19 अक्टूबर को रवाना होनेवाली गाडी संख्या 11041/ 11042 दादर-साई नगर शिर्डी-दादर, 11040 गोंदिया- कोल्हापूर महाराष्ट्र, 11409/11410 पुणे- निजामाबाद-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
2. दिनांक 19 अक्टूबर को रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 11077 पुणे-जम्मूतवी झेलम परिवर्तित मार्ग पुणे-लोनावला-पनवेल-कल्याण-इगतपुरी-मनमाड होकर चलेगी।
यात्री कृपया नोट कर लें। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ