हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
बेसहारा, विधवा माता और बहनों के साथ खड़े रहकर उनके सुख दुःख का साथी दीया फाउंडेशन है। दयावान जनसेवक इमरान शेख ने भाईदूज के पावन पर्व के अवसर पर उन्हें मायके की साड़ी उपहार में देकर भाई का फर्ज निभाया है। यह विचार पूर्व गृह राज्यमंत्री रमेश बागवे ने व्यक्त किए।
रामटेकडी-सैयदनगर परिसर की निराधार, विधवा, विकलांग, अंधी माताएं और बहनों को दीया फाउंडेशन की ओर से साड़ी व दीपक वितरण का आयोजन किया गया था, तब आयोजित कार्यक्रम में वे बोल रहे थे।
इस अवसर पर यहां कांग्रेस ओबीसी शहर अध्यक्ष प्रशांत सुरसे, रहमान शेख, कलीम शेख, मुस्ताक शेख आदि के साथ कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
प्रमुख अतिथि रमेश बागवे ने आगे कहा कि कांग्रेस का सच्चा कार्यकर्ता इमरान शेख वंचित, निराधार एवं रोजंदारी पर काम करनेवाले श्रमिक वर्ग के लोगों की सेवा कर रहे हैं। कांग्रेस के विचार जन जन तक पहुंचाने में वे अहम योगदान निभा रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ