मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सुनील जगताप के अथक प्रयासों से मिल सकी आम आदमी को ‘दिवाली शिधा’

मुंढवा, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क) 
शिवसैनिक सुनील जगताप के अथक प्रयासों व प्रशासन से की गई सफलतापूर्वक अनुवर्ती के चलते आम आदमी को दिवाली शिधा मिल पाई है, जिसके कारण आम जनता की दिवाली मिठास भरी हो पाई है। 
दीपावली के अवसर पर राज्य में राशन कार्डधारकों को दिवाली से पहले सौ रुपये में चार वस्तु सूजी, ताड़ का तेल, चीनी, चना दाल वितरित की जानेवाली थी, लेकिन पुणे शहर में राशन खाद्य वितरण की दुकानों तक सभी सामान नहीं पहुंच पाया था। दिवाली शुरू हो गई, लेकिन दिवाली शिधा कब तक मिलेगी? इसकी ओर सभी राशन कार्डधारकों का ध्यान था? लोगों की समस्या को मद्देनजर रखते हुए महाराष्ट्र राज्य शिक्षक सेना पश्चिम महाराष्ट्र के समन्वयक सुनील जगताप ने पुणे शहर खाद्यान्न वितरण अधिकारी से संपर्क करके दिवाली शिधा के बारे में उनके साथ चर्चा की व परिस्थिति से उन्हें रु-ब-रु करके दिवाली शिधा जल्द से जल्द आम जनता को उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया।
शिवसैनिक सुनील जगताप के कड़ी मेहनत व प्रशासन से की गई अनुवर्ती को सफलता मिल गई। पुणे शहर खाद्यान्न वितरण अधिकारी श्री पाटोले ने विभिन्न राशन की दुकानों पर प्रत्यक्ष जाकर खाद्यान्न की पूरी किट बांटकर नागरिकों के दर्द को जानकर लिया। इस अवसर पर यहां पूर्व नगरसेवक मारुति आबा तुपे, सुनील न्हावले, वत्सला घुले, आकाश जगताप आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ