मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए तुलसी के पौधे वितरित करते हुए ‘आप’ द्वारा दिवाली मनाने की अपील

हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
आम आदमी पार्टी युवा आघाड़ी की ओर से एक अनोखी पहल की मिसाल पेश करते हुए पटाखा स्टॉलधारकों और खरीददार नागरिकों को तुलसी  के पौधे का वितरण करते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की अपील की। साथ ही पटाखों की आतिशबाजी करते समय पर्यावरण को हानि व ध्वनि प्रदूषण न हो ऐसे पटाखों   की आतिशबाजी न करने हेतु अनुरोध किया। 
हड़पसर स्थित भोसले गार्डन मैदान में लगाए गए पटाखा स्टॉलधारकों और पटाखों के खरीददार नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की अपील करते हुए तुलसी के पौधों का वितरण करके पर्यावरण सुरक्षा हेतु कटिबद्ध करवाया। इस पहल का आयोजन आप युवा आघाडी हड़पसर के अध्यक्ष श्री हेमंत कांबले द्वारा किया गया था। इस अवसर पर यहां आप युवा संघटक संदीप सोनवणे, आप पुणे शहर सचिव विद्यानंद नायक, पुणे शहर महिला बचत गुट की संघटक सीमा गुट्टे, आप पुणे रिक्शा चालक संघटना के असगर बेग, आप युवा आघाडी पुणे जिला निरीक्षक आशुतोष शिपलकर, आप हड़पसर विधानसभा सचिव संतोष पाटोले, समिति सदस्य रोहित आंधले, तुकाराम शिंदे, डॉ. किशोर शहाणे, फेबियन अण्णा सैमसन, योगेश सांडगे, प्राजक्ता देशमुख, संतोष पाटोले, सुहास शिंदे, स्वप्निल गोरे, शरण बसप्पा, निखिल खंदारे, आदित्य दोडके, रवि लाटे, अभिजीत गायकवाड, संजय ढोरे, सुशीलकुमार ईघे, गिरीश सुकल, दिलीप गायकवाड, नितिन पायगुडे, असिफ पानसरे, अली सैयद, विक्रम गायकवाड, शशिभूषण होले आदि के साथ अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
हड़पसर के नागरिकों से अपील की गई कि दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले प्रदूषण के कारण प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए तुलसी के पौधे लगाकर दिवाली मनाएं। इस कार्यक्रम के दौरान आप हड़पसर के सभी कार्यकर्ताओं ने हड़पसर के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ