मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशांत जगताप मित्र परिवार द्वारा मिठाई बांटकर दी गईं दीपावली की शुभकामनाएं

वानवडी, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
दीपावली पर्व के अवसर पर वानवड़ी परिसर में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशांत जगताप मित्र परिवार की ओर से मिठाई बांटकर दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं।
प्रशांत जगताप मित्र परिवार की ओर से वानवडी परिसर के विविध स्वास्थ्य केंद्र व दवाखाना जैसे कि आझादनगर आरोग्य कोठी, जगतापनगर आरोग्य कोठी, कै. नामदेव गेनुजी शिवरकर दवाखाना, छत्रपति शाहू महाराज हॉस्पिटल केदारीनगर, सोपानबाग आरोग्य कोठी आदि जगहों में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों को मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर यहां पूर्व नगरसेविका रत्नप्रभा जगताप, प्रफुल्ल जांभुलकर, संदीप जगताप आदि के साथ अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
पुणे शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष श्री प्रशांत जगताप ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इन स्वास्थ्यकर्मियों ने पिछले दो वर्षों के दौरान परिसर के सभी नागरिकों को स्वस्थ रखने के लिए दिन-रात मेहनत की है। हमारे त्यौहार-उत्सव मनाते समय अगर कुछ अनहोनी हो जाती है तो यह स्वास्थ्यकर्मी तत्काल स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के लिए क्षेत्र में लगातार तैयार रहते हैं। दीपावली का त्यौहार मनाते हुए अपनी खुशी में इन लोगों को भी शामिल करें, यह हमारा कर्तव्य है। 
यह गतिविधि कई वर्षों से  चल रही है। स्वास्थ्य सेवा पुलिसकर्मियों को मिठाई देकर दीपावली पर्व मनाने की यह पहल वास्तव में आदर्श है। समाज के अन्य वर्गों द्वारा भी इसकी सराहना की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ