इस अवसर पर अपने सम्बोधन में श्रीमती मुर्मू ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य विकास की दिशा में बड़ी प्रगति कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों को उच्च गुणवत्ता परक शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किये जा रहे हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र देश का पथ प्रदर्शक होना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि सुपर कंप्यूटर परम कामरूप एडवांस कंप्यूटिंग, हेल्थकेयर तकनीक के साथ-साथ पूर्वोत्तर क्षेत्र की कई समस्याओं का समाधान करेगा।
श्रीमती मुर्मू ने कहा कि इस तरह के तकनीकी विकास से भारत सुपर कंप्यूटिंग के क्षेत्र में विश्व के अग्रणी देशों में सम्मिलित हो जाएगा। उन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थानों से अनुसंधान और प्रौद्योगिकी पर बल देने का भी आग्रह किया। राष्ट्रपति ने कहा कि केंद्र सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में राज्य सरकार की सहायता के साथ ही शिक्षा और प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार कर रही है। राष्ट्रपति ने लोगों को सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए असम सरकार की सराहना की।
राष्ट्रपति शाम को असम प्रशासनिक स्टाफ कॉलेज, गुवाहाटी में राज्य सरकार द्वारा आयोजित नागरिक अभिनन्दन समारोह में भी शामिल होंगी।

0 टिप्पणियाँ