मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

एशिया कप महिला क्रिकेट का फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच शनिवार को बंग्‍लादेश के सेलेट में











    एशिया कप महिला ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट के फाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से होगा। खिताबी मैच शनिवार को खेला जाएगा। भारत आठवीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंचा है।

आज सिलैट में, पहले सेमीफाइनल में भारत ने थाइलैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए थाइलैंड को जीत के लिए एक सौ 49 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में थाइलैंड की टीम निर्धारित बीस ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर केवल 74 रन ही बना सकी। भारत की शेफाली वर्मा को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे सेमीफाइनल में आज श्रीलंका ने एक रोमांचक मैच में पाकिस्‍तान को एक रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ