मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

स्मिता गायकवाड ‘नवरत्न-नवदुर्गा पुरस्कार’ से सम्मानित

हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ समिति पुणे शहर कार्यकारिणी की सदस्य व समाजसेविका स्मिता तुषार गायकवाड को हाल ही में  नवरत्न-नवदुर्गा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 
शारदीय नवरात्रि उत्सव के अवसर पर जय जगदंबा माता महिला मंडल व जिजाऊ महिला मंच द्वारा दिया जाने वाला नवरत्न-नवदुर्गा पुरस्कार पुणे शहर भा.ज.पा. ओबीसी आघाडी उपाध्यक्ष व स्मितसेवा फाउंडेशन की संस्थापिका अध्यक्ष स्मिता गायकवाड को पुणे शहर भा.ज.पा. के अध्यक्ष जगदीश मुलिक के शुभ हाथों प्रदान किया गया है। इस अवसर पर यहां संस्था की अध्यक्षा लक्ष्मी घोडके व संस्था के पदाधिकारीगणों के साथ अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ