मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

‘लव लवर जिंदाबाद’ मराठी फिल्म का पोस्टर और संगीत लांच

वानवडी, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
राजपुरोहित फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की जानेवाली कॉमेडी रोमांटिक ‘लव लवर जिंदाबाद’ मराठी फिल्म का पहला पोस्टर और संगीत अनावरण समारोह प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों और कलाकारों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मशहूर गायक स्वप्निल बांदोडकर, आर्या आंबेकर, रेश्मा सोनवणे के मधुर स्वर में सुमधुर व सचिन अवघडे द्वारा दिया गया संगीत और पोस्टर का अनावरण विधायक चेतन तुपे व अखिल भारतीय मराठी चित्रपट महामंडल के अध्यक्ष मेघराज राजेभोसले और पूर्व नगरसेवक मारुति तुपे के शुभहाथों किया गया। इस अवसर पर यहां रंगमंच निर्माता दत्ता दलवी, निर्माता संघमित्रा गायकवाड, दिग्दर्शक भरत महाडिक, राजेंद्र तुपे, दौलतसिंह राजपुरोहित, वरिष्ठ सिने अभिनेता प्रशांत बोगम, फिल्म की मुख्य अभिनेत्री नेहा तनपुरे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ