हड़पसर, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
हड़पसर को कात्रज रोड से जोड़ने में अहम भूमिका निभानेवाले हांडेवाडी रोड की हलात बहुत ही खास्ता हो गई है। जगह-जगह पर रोड में गड्ढों का साम्राज्य निर्माण हो गया है। वहां से गुजरनेवाले वाहन चालकों को गाड़ी चलाते समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अपनी जान मुट्ठी में लेकर वहां से गुजरना पड़ रहा है! बारिश रुककर 2 सप्ताह से अधिक समय बीत गया है फिर भी पुणे महानगरपालिका प्रशासन आंख बंदकर अब तक सो रहा है? पथ विभाग इतना सुस्त क्यों है? आम जनता की तकलीफ उसे क्यों नजर नहीं आ रही है?
श्रीराम चौक से हांडेवाडी रोड पर आगे की ओर जानेवाले रास्ते की दुर्दशा हो गई है। जब मानसून था तब भी यही स्थिति थी और अब बारिश बंद होने के बाद भी यही स्थिति है। कब जागेगा प्रशासन? रोजाना स्कूल जानेवाले छात्रों व अभिभावकों को काफी परेशानी हो रही है। अपनी जान को हाथ में लेकर चलना पड़ता है?
इस सड़क को कब न्याय मिलेगा? वैकल्पिक रूप से यदि गड्ढों को भरने के नाम पर सड़क पर लाए गए मिश्रण को भी उठा लें तो भी हमारी परेशानी कुछ कम हो जाएगी। ड्रीम्स ऐलेना सोसाइटी के सामने की सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। पुणे महानगरपालिका प्रशासन किसी के मारे जाने की प्रतीक्षा कर रहा है? हमें यह भी महसूस नहीं हो रहा है कि हम स्मार्ट सिटी में रहते हैं या किसी गांव में।
रास्ते पर हुए गड्ढों के कारण वाहन चलाते समय हमें आ रही समस्या, दिक्कत, तकलीफ हम आखिर कब तक और क्यों सहन करें? क्या सड़क दुर्घटना का इन्तज़ार मनपा प्रशासन कर रहा है? यह सवाल जनता पुणे महानगरपालिका प्रशासन से कर रही है।

0 टिप्पणियाँ