मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कार्तिकी एकादशी के अवसर पर ‘विठू माऊली माझी-भजन पहाट’ कार्यक्रम संपन्न

वानवडी, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
शरद क्रीड़ा व सांस्कृतिक प्रतिष्ठान पुणे द्वारा कार्तिकी एकादशी के अवसर पर आयोजित किए गए विठू माऊली माझी- भजन पहाट कार्यक्रम वानवडी स्थित महात्मा फुले सांस्कृतिक सभागृह में संपन्न हुआ। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पुणे शहर के अध्यक्ष प्रशांत जगताप के शुभहाथों दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरूआत की गई। 
इस अवसर पर यहां पूर्व नगरसेविका रत्नप्रभा जगताप, नंदा लोणकर, महेंद्र पठारे, शरद क्रीड़ा व सांस्कृतिक प्रतिष्ठान के लक्ष्मीकांत खाबिया, नारायणराव लोणकर, संदीप जगताप, प्रफुल्ल जांभुलकर, शमिका जांभुलकर आदि के साथ अन्य अतिथिगणों के साथ-साथ परिसर के नागरिक बड़ी संख्या में यहां उपस्थित थे। 
प्रसिद्ध गायक राहुल देशपांडे की मंत्रमुग्ध कर देनेवाली आवाज में कई उत्कृष्ट भजनों के साथ पांडुरंग का स्मरण किया गया, जिसे दर्शकों ने भी खूब सराहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ