मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

जांभुलवाडी रोड स्थित सिद्धिविनायक सोसाइटी से सप्तगिरी सोसाइटी तक रास्ते पर अनियमितताएं शीघ्र दूर की जाएं : स्थानीय नागरिकों द्वारा पुलिस प्रशासन से मांग

 
आंबेगांव खुर्द, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

जांभुलवाडी रोड स्थित सिद्धिविनायक सोसाइटी से सप्तगिरी सोसाइटी की ओर जाने वाले रास्ते पर बीच में अर्थात् माऊली बंगले से आगे रोड लाइट अक्सर बंद रहती है और ड्यूटी करके आने वाले लोगों विशेषकर महिलाओं को बहुत डर लगता है और वे अपने आपको असुरक्षित महसूस करती हैं, क्योंकि अँधेरे में रास्ते के किनारे डॉ. कुलकर्णी के गेट से आगे बाहर से आकर लोग बैठकर शराब पीते रहते हैं, जिनमें पुरुष व महिलाएं दोनों रहते हैं। स्थानीय नागरिकों ने कई बार ऐसे लोगों को टोका है तो लड़ने पर उतारू हो जाते हैं और देख लेने की धमकी देते हैं। इस संबंध में पुलिस को शिकायत की जाती रहती है और कई बार महिलाओं द्वारा 100 नंबर पर शिकायत दर्ज कराई है।
अँधेरे में बैठकर शराब पीने वाले तत्व वहीं पर बोतलें फोड़ कर फेंक देते हैं और वाहनों के पहियों में पंक्चर होने का भय तो रहता ही है साथ ही पैदल चलने वाले लोगों के पैरों में काँच लगने का भी भय रहता है। एक महिला नागरिक के अनुसार सिद्धिविनायक सोसाइटी में सफाई करने वाले कर्मचारियों से इन काँचों को साफ करने के लिए कहा जाता है तो वो मना कर देते हैं और कहते हैं कि सप्तगिरी सोसाइटी तथा उसके रास्ते पर वे झाडू नहीं लगाएंगी। उल्लेखनीय है कि सप्तगिरी सोसाइटी में सफाई के लिए जब आरोग्य निरीक्षक से अनुरोध किया जाता है तभी वहाँ सफाई हो पाती है अन्यथा नहीं। इतना अवश्य है कि रास्ते पर जब लोग ज्यादा कचरा लोग फैंक जाते हैं तो महीने में एक दो बार पूरा कचरा उठा दिया जाता है। सप्तगिरी सोसाइटी में नियमित सफाई कराने के लिए कहने पर आरोग्य निरीक्षक स्टाफ की कमी होना बताते हैं।
अतः मनपा अधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि सिद्धिविनायक सोसाइटी-सप्तगिरी सोसाइटी रस्ते पर उचित प्रकाश व्यवस्था व सफाई व्यवस्था बनाए रखें और पुलिस विभाग से अपेक्षा की जाती है कि इस क्षेत्र में उचित पुलिस गश्त अभियान चलाए रखें ताकि कोई अनपेक्षित घटना न घटे। सिद्धिविनायक सोसाइटी की ओर सप्तगिरी सोसाइटी, शप्तश्रृंगी सोसाइटी, राजगढ़ सोसाइटी व वाघजाई नगर से जाने आने वाले नागरिकों का कर्तव्य है कि वे आते जाते समय रास्ते पर कुछ भी अनैतिक व गलत कार्य होते देखते हैं तो उन लोगों को टोकें, रोकें और मनपा, एमएसईबी या पुलिस विभाग में व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से शिकायत करें ताकि उन्हें, उनके बच्चों और महिलाओं को कोई कष्ट न हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ