मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कोरोना से निपटने की तैयारियों के मद्देनजर देश के सभी सरकारी अस्पतालों में 27 दिसंबर को मॉक ड्रिल किया जाएगा

     केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने सभी राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों से देश के सभी स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों पर मंगलवार को मॉक ड्रिल करने के लिए पत्र लिखा है। अतिरिक्‍त मुख्‍य सचिव, प्रधान सचिव और सभी राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों के स्‍वास्‍थ्‍य सचिव को लिखे पत्र में केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि इस अभ्‍यास का उद्देश्‍य कोविड प्रबंधन में तैयारियों को सुनिश्चित करना है। उन्‍होंने कहा कि मॉक ड्रिल के दौरान स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं की उपलब्‍धता, बिस्‍तरों की क्षमता, मानवीय संसाधन जिनमें डॉक्‍टर, नर्स और पैराम‍ैडिकल कर्मी शामिल हैं, उनकी उपलब्‍धता, तकनीकी और लाइफ सपोर्ट सुविधा युक्‍त एम्‍बुलैंस, जांच क्षमता और चिकित्‍सीय ऑक्‍सीजन की उपलब्धता पर विशेष ध्‍यान दिया जाएगा। पत्र में लिखा गया है कि यह मॉक ड्रिल जिला अधिकारी के दिशा-निर्देशों के साथ राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारियों के परामर्श से किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ