हड़पसर, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
रोटरी क्लब ऑफ पुणे फुरसुंगी, रोटरी क्लब ऑफ पुणे हड़पसर, श्री बालाजी सेवा प्रतिष्ठान व एच. वी. देसाई नेत्र अस्पताल द्वारा संयुक्त रूप से नि:शुल्क नेत्र जांच, मोतियाबिंद शल्यक्रिया एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर का उद्घाटन फुरसुंगी गांव के पूर्व उपसरपंच और बालाजी सेवा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष संजय हरपले और पूर्व सरपंच सुधाताई हरपले के शुभ हाथों किया गया।
पहल की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन करते हुए रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट 3131 की मेडिकल डायरेक्टर पल्लवी साबले, रोटरी क्लब पुणे हड़पसर के अध्यक्ष नंदू जगताप, रोटरी क्लब पुणे फुरसुंगी के अध्यक्ष संतोष माने, डॉ. मारुति अबनावे, रोटरियन अजय कुलकर्णी, अनिल शितोले, विजय थोरात, कुमार विधाते, प्रमोद पालिवाल, किशोर इनामके, चंद्रकांत हरपले, किशोर इनामके आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस पहल को स्थानीय नागरिकों ने खूब सराहा। शिविर में 500 से अधिक नागरिकों ने भाग लिया। सैकड़ों नागरिकों को मुफ्त चश्मे वितरित किए गए और मोतियाबिंद से पीड़ित 50 से अधिक नागरिकों की एच.वी. देसाई नेत्र अस्पताल में मुफ्त शल्यक्रिया की जाएगी। नागरिकों को भविष्य में नेत्रों की समस्या होने पर रोटरी क्लब या बालाजी सेवा प्रतिष्ठान से संपर्क करने की अपील बालाजी सेवा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष संजय हरपले ने की है। यह जानकरी रोटरी क्लब पुणे हड़पसर के अध्यक्ष नंदू जगताप ने दी।

0 टिप्पणियाँ